May 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘चिकनी-चुपड़ी बातों से या मर्दों के इर्द-गिर्द घूमने से…”, बिना नाम लिए सोना ने फिर साधा शहनाज गिल पर निशाना

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्र को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना  जाता है। वो अक्सर कुछ ऐसा बोल जाती हैं जिससे वो लोगों के निशाने पर आ जाती है,हालांकि सिंगर कुछ भी कहने से डरती नहीं है। इस बार सोना के निशाने पर पंजाबी  एक्ट्रेस शहनाज गिल हैं, जिन्हें वो बीते काफी दिनों से खरी-खोटी सुना रही है। सोना का कहना है कि वहीं एक्ट्रेस सक्सेस होती है जिनमें कुछ टैलेंट होता है न कि पेड प्रमोशन और बड़े स्टार्स के आगे पीछे घूमने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि सिंगर सोना ने शहनाज गिल के बारे में क्या-क्या कहा।

ये लड़ाई शहनाज के नेशनल टेलीविजन पर साजिद को सपोर्ट करने से शुरू हुई। सोना ने शहनाज का नाम लेकर उनके बारे में लिखा था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भयंकर तरीके से ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सिंगर ने लिखा-ट्रोलर्स जैकलीन जैसी एक और अभिनेत्री के लिए खड़े होने की कोशिश कर रहे।  लो-ब्रो रियलिटी टीवी शोहरत के अलावा मुझे नहीं पता कि शहनाज का खास टैलेंट क्या है।

इस ट्वीट के बाद बिना किसी का नाम लिए सिंगर ने एक और ट्वीट किया और लिखा-  शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ पैसा, समय और एफर्ट खर्च करने की कोशिश करें या फिर म्यूजिक टीचर, एक्टिंग , वॉयस, डिक्शन या जिसे भी आप प्रतिभा समझते हैं या पेशा मानते हैं, उस पर मेहनत करें।प्यारी, चिकनी-चुपड़ी बातें, सफल पुरुषों को इर्द-गिर्द घूम कर सफलता हासिल नहीं की जा सकती है।

ट्रोलर्स को भी दे रही हैं जवाब

हालांकि इस ट्वीट में सिंगर ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यूजर्स का कहना है कि सिंगर के निशाने पर अभी भी शहनाज गिल ही हैं। इस सभी ट्वीट्स पर अभी तक शहनाज की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। सिंगर लगातार अपने ट्विस्ट पर ट्रोल हो रही है लेकिन फिर भी ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *