March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चुनाव से पहले AAP की जागी राम भक्ति, सिसोदिया अयोध्या पहुंचे तो ट्विटर पर यूजर्स ने लगा दी क्लास

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियों ने जनता को रिझाने के लिए मेहनत करनी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने खुद इसकी घोषणा की थी। ऐसे में पार्टी चुनावी रण में जीत के लिए साम-दाम दंड-भेद हर तरीके को आजमा रही है। इसी क्रम में अब पार्टी राम राज्य के सहारे अपनी नैय्या पार लगाने के लिए दांव चला है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को अयोध्या पहुंचे हैं। जहां सआदतगंज बाईपास पर AAP के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वहां पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद रहे।

अयोध्या पहुंचे सिसोदिया यहां साधु-संतों से मुलाकात करेंगे साथ ही रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। बता दें यूपी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी कड़ी मेहनत कर रही है। पार्टी ने लोगों को लुभाने के लिए आगरा में तिरंगा यात्रा भी निकाली थी। जिसके बाद अब अयोध्या में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इस यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा है कि अयोध्या में 14 सितंबर को होने जा रही तिरंगा संकल्प यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। जो गुलाब बाड़ी से निकाली जाएगी। ये यात्रा नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगी। अयोध्या में यात्रा पूरी होने के बाद पूरे प्रदेश में इसकी शुरुआत होगी।

बता दें, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की जानकारी दी थी जिसपर अब यूजर्स ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें उनकी पहले कही गई बातें याद दिलाई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *