March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आंशका

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सब्जी मंडी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आंशका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई हैं।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इमारत के मलबे में लोगों समेत कई गाड़ियां भी दबी हैं। घटना के बाद से ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। कहा ये भी जा रहा है कि मलबे में दो बच्चे भी फंसे हुए हैं।

नरेला में भी ढही थी इमारत

बीते दिन रविवार को राजधानी दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद नरेला में एक पुरानी इमारत ढह गई थी। हालांकि घटना में राहत की बात ये रही कि इसमें किसी तरह के जानमाल की कोई हानि नहीं हुई थी। तेज बारिश गिरी इस इमारत को पहले ही एनडीएमसी ने खतरनाक ढांचा घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *