March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ओलंपिक हीरो नीरज चोपड़ा का सपना हुआ पूरा, गोल्ड मेडल के बाद अब मां-पापा को दी ये खुशी

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा पर आज धन की वर्षा हो रही है। आज नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर न सिर्फ हरियाणा बल्कि अन्य प्रदेशों की सरकारें भी करोड़ों की राशि न्योछावर की। उन्होंने देश का सिर उंचा किया ही लेकिन अब एक ओर खुशी उन्होंने अपने मां-पापा को दी है।

इसे लेकर नीरज ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां – पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’

नीरज चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में भारत का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में भारत के लिए जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर देश को पदक दिलाया। उनकी उपलब्धि पर देशभर के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके बाद उनकी फैन फोलोइंग भी काफी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *