खेसारी लाल यादव का धरती-तोड़ तांडव, महादेव को खुश करने के लिए रिलीज किया नया गाना
नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव रोजाना कुछ न कुछ नया लाते रहते हैं और फैंस का दिल जीतते रहे हैं। एक्टर सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए नए-नए गाने रिलीज कर रहे हैं। एक्टर ने पहले चेला पिए तह गंजेरी सॉन्ग रिलीज किया था लेकिन अब सिंगर नया गाना लेकर आए हैं,जिसमें वो तांडव करते दिख रहे हैं। गाना आज ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और फैंस को गाना भा रहा है,तो चलिए जानते हैं कि गाने का क्या नाम है।
बैक टू बैक गाने कर रहे रिलीज
खेसारी लाल यादव का नया गाना महादेव तेरा नाम आज ही रिलीज किया गया है। गाने में खेसारी महादेव की महिमा की बखान कर रहे हैं और गजब का तांडव भी कर रहे हैं। गाने के बोल हैं- तेरे दर से बड़ा कोई दर नहीं..तू है तो मुझे कोई डर नहीं..तेरे रहते बिगाड़ेगा कौन मेरा काम, महादेव तेरा नाम। गाने के लिरिक्स बहुत प्यारे है और एक्टर की एक्टिंग भी लाजवाब है। गाने को वेस्ट भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है और खबर लिखे जाने तक गाने को 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जबकि गाने को सुबह ही रिलीज किया गया है।
यूट्यूब ट्रेंड में है गाना
फैंस को भी गाना खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा-डर नही है मुझे किसी काल का क्योंकि मैं भक्त हूँ महाकाल का।एक अन्य ने लिखा- ऐसा कोई जिला नहीं जो खेसारी भैया से हिला नहीं ,सावन में भी भैया का जलवा बा, हर हर महादेव। एक दूसरे ने लिखा-आधुनिक प्यार में थोड़े पुराने हैं पढ़ाई के उम्र में खेसारी के दीवाने हैं। बता दें कि गाने को खुद खेसारी और प्रीति रॉय ने गाया है और लिरिक्स विनय निर्मल के हैं। गाना यूट्यूब पर अच्छा ट्रेंड कर रहा है।
