फोन में लड़कियों की अश्लील फोटो रखते हैं खेसारी यादव, काजल राघवानी के इन खुलासों को सुन चौंक जाएंगे आप, एक्ट्रेस ने बताई ब्रेकअप की भी असली वजह
नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की इंडस्ट्री में काफी डिमांड रहती है। काजल राघवानी जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों-करोड़ों की भीड़ जमा हो जाती है। सोशल मीडिया पर भी काजल राघवानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक वक़्त था जब काजल राघवानी और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी यादव की जोड़ी इंडस्ट्री में बेहद पसंद की जाती थी। लेकिन अब काजल राघवानी ने खेसारी यादव पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने खेसारी से ब्रेअकप की असली वजहों का भी खुलासा किया, तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
काजल ने बताई खेसारी से ब्रेकअप की असली वजह:
भोजपुरी इंडस्ट्री की क़्वीन कही जाने वाली काजल राघवानी ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया जिसमें एक्ट्रेस ने खेसारी यादव को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। एक्ट्रेस ने खेसारी के साथ अपने ब्रेकअप की असली वजहों का भी खुलासा किया है। काजल से जब इंटरव्यू में ब्रेकअप के कारणों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका और खेसारी का पांच साल का रिलेशनशिप था। एक्ट्रेस ने कहा कि खेसारी ने उन्हें बताया था कि उनकी पत्नी उनके साथ कुत्तों जैसा व्यवहार करती है। बच्चों को सिर्फ पैसों से मतलब है। पत्नी से मेरे कोई रिश्ते नहीं हैं। मैं उसे तलाक देने वाला हूं। एक्ट्रेस के मुताबिक खेसारी ने उन्हें ये सब बोल कर पटाया था।
लेकिन उन्हें कई लोग कहते थे कि खेसारी उन्हें धोखा दे रहे हैं पर उन्होंने कभी भरोसा नहीं किया। फिर एक दिन उनके सामने खेसारी का एक वीडियो आया जिसमें वो किसी लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। इसी वीडियो के बाद एक्ट्रेस ने खेसारी से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। इसके बाद खेसारी ने काजल पर एक शो के दौरान धोखा देने का आरोप लगाया था जबकि एक्ट्रेस के मुताबिक खेसारी खुद धोखा दे रहे थे।
काजल राघवानी ने खेसारी यादव को लेकर आगे बताया कि वो कई सारी लड़कियों से बात करते हैं। उनके कई लड़कियों से संबंध हैं। उन्हें सब से सिर्फ सेक्’स चाहिए। काजल ने ये भी बताया कि खेसारी के फोन में कई लड़कियों के न्यूड पिक्चर्स हैं जो एक्टर लड़की को बिना बिताये वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट लेकर सेव करते हैं। काजल के इन खुलासों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फ़ैल गई है।
