April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

खेसारी लाल यादव ने भोले बाबा से लगाई गुहार, कहा- ”डूब रहा है यूपी-बिहार, नहीं बचा है रोजगार….”

नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है। इस महीने को भगवान शिव का महीना कहा जाता है। सावन के महीने में एक से बढ़कर एक भोलेशंकर को समर्पित गीत और भजन रिलीज होते रहते हैं। पिछले दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक धमाकेदार सावन स्पेशल भगवान शिव के गाने रिलीज हुए हैं। ऐसे में अब एक बार फिर खेसारी लाल यादव का सावन स्पेशल गाना ”शिवलिंग डूबल बा” आज यानी 6 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। ये गाना पूरी तरह से भगवान भोले शंकर को समर्पित है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास!

खेसारी लाल यादव का नया गाना ”शिवलिंग डूबल बा” आज रिलीज कर दिया गया है। ये गाना पूरी तरह से भगवान भोलेशंकर को समर्पित सावन स्पेशल गाना है। गाने में खेसारी भोले बाबा से कहते हैं कि वो बहुत समस्या में हैं और उनसे अपनी समस्यांओं को खत्म करने की गुहार भी लगाते है। इस गाने में यूपी-बिहार में आई बाढ़ की समस्या और रोजगार की समस्या को बड़ी ही खूबसूरती से बयान किया गया है।

बाढ़ की वजह से यूपी बिहार में जिस तरह फसलों को नुकसान हो रहा है। गांव के गांव डूब चुके हैं। हर तरफ लोग बेहाल हैं, परेशान हैं और इन्हीं समस्याओं को गाने में पिरोकर खेसारी बाबा बैद्यनाथ के सामने सुना रहे हैं।

बता दें कि ”शिवलिंग डूबल बा” गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। रिलीज होते ही इस गाने ने यूपी-बिहार में तहलका मचा दिया है। गाने के वीडियो  पर धराधर व्यूज की बारिश हो रही है। बता दें कि इससे पहले भी खेसारी यादव के कई सावन स्पेशल गाने रिलीज हुए हैं जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।