April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अरविंद केजरीवाल को 15 अगस्त तक तिहाड़ जेल से छूटने की उम्मीद नहीं!, दिल्ली के सीएम की इस चिट्ठी से संकेत

नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल को शायद ये उम्मीद नहीं है कि वो 15 अगस्त तक छूट जाएंगे! ऐसा अरविंद केजरीवाल की एक ताजा चिट्ठी से लग रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लेफ्टिनेंट गवर्नर यानी एलजी को एक चिट्ठी भेजी है। इस चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि उनकी जगह 15 अगस्त को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी।

एलजी को भेजी इस चिट्ठी में झंडा फहराने का जिम्मा आतिशी को दिए जाने से साफ है कि अरविंद केजरीवाल को ये आशा नहीं है कि उनको 15 अगस्त तक राहत मिल सकेगी। बीते दिनों ही अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई के हाथ गिरफ्तारी मामले में झटका देते हुए अंतरिम जमानत नामंजूर कर दी। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जमानत लेने के लिए अरविंद केजरीवाल ट्रायल कोर्ट में अर्जी दे सकते हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाला में ईडी के हाथ गिरफ्तारी के मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी। जिससे पहले ही सीबीआई ने उनको गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। अगर दिल्ली हाईकोर्ट से भी अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल जाती, तो वो तिहाड़ जेल से बाहर आ जाते।