किसान आंदोलन को प्रायोजित कर रही है कांग्रेस’: पंजाब के विधायक ने ही पार्टी की खोली पोल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर आंदोलन किया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से किसान कानून को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। जिसे विपक्ष ने अब राजनीति का मुद्दा बना लिया हैा कृषि कानून और किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष ने कई बार केंद्र सरकार पर भी हमला किया है। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया गया है। दरअसल कहा जहा है कि दिल्ली बॉर्डर पर किया जा रहा यह किसान आंदोलन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित करवाया जा रहा है। इस बात का खुलासा खुद कांग्रेस विधायक राजकुमार वरका ने किया है।
दरअसल एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए विधायक राजकुमार वरका ने कहा कि हरियाणा के किसानों द्वारा दिल्ली के बॉर्डर पर किया जा रहा आंदोलन सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा प्रायोजित करवाया जा रहा आंदोलन है, यह बीजेपी के खिलाफ किया जा रहा आंदोलन है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है, किसानों द्वारा किए जा रहे इस संघर्ष के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी है।
बता दें कि पिछले साल 25 नवंबर से विभिन्न राज्यों के किसान दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर, दिल्ली-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर अपना डेरा डाले हुए हैं। वहीं अब इस आंदोलन को लेकर यह बड़ा खुलासा सामने आया है?
