May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पटियाला के गुरुद्वारा में महिला की हत्या, शराब पीने के आरोप के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने गोली मारकर ली जान

पटियाला। पंजाब के पटियाला में रविवार रात को एक महिला की हत्या की वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक एक प्रॉपर्टी डीलर ने रात करीब 10 बजे गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का नाम परमिंदर कौर है। परमिंदर के बारे में कहा जा रहा है कि वो गुरुद्वारा परिसर के सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गुरुद्वारा के सेवादार ने महिला को शराब पीने से मना किया। इसपर उसने बोतल तोड़ी और सेवादार पर ही हमला कर दिया। सेवादार को बांह में चोट आ गई। जिसके बाद ही महिला की हत्या की वारदात हुई।

पुलिस के मुताबिक महिला पर निर्मलजीत सिंह सैनी नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने 4 गोलियां चलाईं। इससे महिला घायल हुई और उसकी मौत हो गई। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पटियाला के अर्बन एस्टेट का निवासी है। वो रोज गुरुद्वारा आता था। फायरिंग में सागर मल्होत्रा नाम का एक और शख्स भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी निर्मलजीत को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी प्रॉपर्टी डीलर निर्मलजीत सिंह सैनी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस इसे संवेदनशील मामला बता रही है और जांच जारी होने की बात कही है। पुलिस मौके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि बाद में वो इस घटना के बाद बयान जारी करेगी। इससे पहले भी बेअदबी के मामलों में कई बार लोगों को पिटाई या तलवारों से हमले में जान गंवानी पड़ी है। ऐसी ही एक घटना किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली के बॉर्डर पर भी हुई थी। तब एक युवक की हत्या कर उसकी लाश निहंग सिखों ने बैरिकेड पर टांग दी थी। इसके अलावा पंजाब में कई जगह गुरुद्वारा में बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों की जमकर पिटाई करने के मामले भी सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *