June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और अन्य परिसरों पर ईडी ने छापा मारा, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला से जुड़े मामले में एक्शन

नई दिल्ली। पंजाब की आम आदमी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित घर और उनसे जुड़े अन्य परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। चंडीगढ़ के अलावा, दिल्ली-एनसीआर समेत कुल 5 जगहों पर ईडी की टीम ने रेड डाली। मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला से जुड़े मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल संजीव अरोड़ा के परिसरों की तलाशी चल रही है और वित्तीय लेन देन से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों को ईडी के अधिकारी खंगाल रहे हैं। अभी हाल ही में ईडी ने पहले भी संजीव अरोड़ा के परिसरों पर छापेमारी की थी।

संजीव अरोड़ा के खिलाफ पिछले एक साल में ईडी की यह तीसरी कार्रवाई है। संजीव अरोड़ा की कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों पर की गई छापेमारी में जांच एजेंसी को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के फर्जी जीएसटी खरीद बिलों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कुछ दस्तावेज मिले हैं। यह फर्जी बिल मोबाइल फोन खरीद-बिक्री के लिए तैयार किए गए थे। जांच के अनुसार कई फर्जी और ऐसी कंपनियां जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है उनके नाम से नकली जीएसटी बिल लिए गए। इन बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत तरीके से लाभ उठाया गया। बाद में उसी के जरिए अवैध धन को दुबई से भारत लाया गया।

ईडी के मुताबिक मोबाइल फोन के फर्जी एक्सपोर्ट दिखाकर जीएसटी रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक में फायदा उठाया गया और सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं ऐसा करने वाले आरोपियों ने अवैध तरीके से मोटा मुनाफा कमाया। ईडी का कहना है कि यह मामला सिफ जीएसटी की फर्जी बिलिंग ही नहीं बल्कि हवाला, और मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़ा। ईडी के द्वारा सभी संबंधित बैंक खातों की जांच की जा रही है। ईडी का आरोप है कि लुधियाना के कारोबारी हेमंत सूद ने कथित तौर पर दुबई और यूएई से पैसा भारत में लाने में मदद की थी। इसकी भी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *