June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मोदी ने बंगाल की जनता को मंच से दंडवत होकर किया प्रणाम, जोरदार तालियों और नारों से गूंज उठा पंडाल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता में आई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण की। इस दौरान मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। बंगाल में बीजेपी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता का खास अंदाज में अभिवादन किया। प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी को विजयश्री दिलाने वाली बंगाल की जनता को प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से दंडवत होकर प्रणाम किया। इस दौरान पूरा पंडाल जोरदार तालियों और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।

जनता को दंडवत होकर नमन करते प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग मोदी के इस अंदाज पर एक बार फिर फिदा हो गए हैं। बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मोदी के इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत भाग्यशाली है कि उसे नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है, जो इस बात में विश्वास रखते हैं कि ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म’ है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स पीएम मोदी के इस वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनकर संसद भवन पहुंचे थे तब उन्होंने संसद की सीढ़ियों पर भी इस प्रकार दंडवत प्रणाम किया था और उस वक्त मोदी भावुक भी हो गए थे। आज एक बार फिर बंगाल की जनता को दिल से धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सामने नतमस्तक हो गए। मोदी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनता जनार्दन उनके लिए सर्वोपरि है जैसा कि वो हमेशा कहते रहते हैं। मोदी कई बार अपने भाषणों में पहले भी यह बोल चुके हैं कि वो जनता के प्रधान सेवक हैं और सत्ता उनके लिए जनसेवा का माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *