May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कौन हैं एच के पाटिल और जी परमेश्वर? कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में चल रहे आगे

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 224 में से 135 सीटों पर कब्ज़ा किया। लेकिन इसके बाद भी मुख्यमंत्री के नाम और चेहरे को लेकर सर फुटव्वल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आखिरी फैसला नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से अभी तक पशोपेश के हालात बने हुए हैं। कल मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी से दिल्ली जाकर मुलाकात की, संभावनाएं तो तमाम नजर आ रही है। लेकिन इसके साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर कई नाम भी सामने आ रहे हैं। संभावना इस बात की भी है कि सोमवार को राज्य के सीएम का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर सीएम का फैसला छोड़ा है। खास बात है कि भले ही चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और दिग्गज सिद्धारमैया का नाम हो, लेकिन करीब 5 और धुरंधर इस दौड़ में आगे चल रहे हैं, कौन धुरंधर मैदान-ए-जंग को फतह करता है, ये देखने वाली बात होगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर्नाटक चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे मंथन के बीच मुख्यमंत्री पद की रेस में शिवकुमार और सिद्धारमैया के अलावा एचके पाटिल, डॉक्टर जी परमेश्वर, आरवी देशपांडे, शमानुर शिवशंकरप्पा और एमबी पाटिल का नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें भी दो दिग्गज परमेश्वर और पाटिल दावा मजबूत करते नजर आ रहे हैं। खुद खड़गे पद से दूरी बनाने के संकेत दे चुके हैं। हाल ही में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी, सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी चर्चाएं हुई हैं। अभी हालांकि स्पष्ट तौर अपर नहीं कहा जा सकता है कि कर्नाटक की गद्दी पर कौन बैठेगा ? अभी तक जो हालात राज्य के भीतर नजर आ रहे हैं उनके मुताबिक शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच तनातनी बढ़ती है, तो पार्टी एचके पाटिल या परमेश्वर के नाम पर विचार कर सकती है। इसके अलावा अगर सिद्धारमैया को सीएम पद सौंपा जाता है, तो दो उपमुख्यमंत्री सरकार में बनाए जाने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

जानिए कौन हैं एच के पाटिल और परमेश्वर ?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये दोनों ही दिग्गज नेता कांग्रेस से एक लंबे वक्त से जुड़े रहे हैं। कई बड़ी जिम्मेदारियों को इन दोनों बड़े नेताओं ने संभाला है। ऐसे में कोरटगेरे विधानसभा क्षेत्र से करीब 14 हजार मतों से जीत हासिल करने वाले 72 साल के परमेश्वर भी सीएम पद की दौड़ में माने जा रहे हैं। साल 2008 में उन्होंने इस सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था। साल 2018 में भी वह कांग्रेस-जेडीएस सरकार में उपमुख्यमंत्री बने थे। उनके नाम कर्नाटक कांग्रेस का सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर बने रहने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वहीं अगर बात करें 70 साल के हनुमंत गौड़ा की तो कृष्णगौड़ा पाटिल ने 2023 में गाडग विधानसभा से जीत दर्ज की है। वो कर्नाटक के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। इसके साथ ही उनके पिता ने भी कर्नाटक में सरकार के भीतर कैबिनेट मंत्री का पद संभाला था। अपनी राजनीतिक शुरुआत के साथ ही वो कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। उनको लोग हुलकोटि का टाइगर के नाम से भी पुकारते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *