किसान संगठन ने जुलूस निकालकर सर्किल रेट में वृद्धि करते हुए नई भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग की
हिंद फॉक्स न्यूज /गौतम बुध नगर:- किसान संगठन ने मोजर बेयर गोल चक्कर से जुलूस निकालकर सर्किल रेट में वृद्धि करते हुए नई भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग की- पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार उक्त तीनों संगठन के नेताओं डॉक्टर रुपेश वर्मा सुखबीर खलीफा सुनील फौजी के नेतृत्व में सैकड़ो महिला पुरुष किसानों ने आज 11:00 बजे मोजर बेयर गोल चक्कर पर इकट्ठे होकर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर एडीएम फाइनेंस में नए कानून को लागू करने सर्किल रेट में वृद्धि करने ग्राम सभाओं को बाहाल करने के संबंध में ज्ञापन प्राप्त किया उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई है जबकि प्राधिकरण हर वर्ष अपने सर्कल रेट में वृद्धि करता है किसानों की जमीनों के भाव डेढ़ करोड़ रुपए प्रति बीघा की दर पर पहुंच गए हैं जबकि प्राधिकरण के भाव केवल 41 लख रुपए पर ही फ्रीज कर दिए गए हैं इससे किसानों में भारी आक्रोश है पिछले वर्ष किसान सभा के आंदोलन के दौरान जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि हम तुरंत ही सर्किल रेट में रिवीजन करेंगे परंतु अभी तक रेट रिवीजन नहीं हुआ है। किसान सभा के उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने कहा कि प्राधिकरण के सीईओ ने वार्ता में यह बात स्वीकार की है कि सर्किल रेट का रिवीजन होना चाहिए और प्राधिकरण स्तर पर भी हर साल 10% की वृद्धि के हिसाब से भी सर्किल रेट दोगुना से ज्यादा होने चाहिए। किसान सभा के जिला सचिव संदीप एवं संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि लड़ाई आर पार की है अन्याय बहुत सह लिया नया कानून जानबूझकर लागू नहीं किया गया है नए कानून में किसानों को 20% जमीन विकसित कर देने एवं प्रभावित परिवार के हर बालिग सदस्य को रोजगार देने के प्रावधान किए गए हैं परंतु उत्तर प्रदेश सरकार और जिले में स्थित प्राधिकरण कानून का खुला उल्लंघन करते हुए किसानों की जमीन कौड़ियों के भाव पर हड़पने की कोशिश कर रहे हैं सभी किसान संगठन एकजुट है किसान अपनी जमीन लुटने नहीं देंगे इसलिए सब एक होकर मांग करते हैं कि सर्किल रेट का तुरंत रिवीजन करते हुए नए कानून को लागू किया जाए। उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है आज भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी जिसने अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए थे और हमें आजादी मिली थी हम शहीदों के प्रति कृतज्ञ हैं आजाद हवा में सांस हमें उनकी वजह से मिल रही है इस तरह सभी उपस्थित महिला पुरुष किसानों ने भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज के जुलूस में उदल आर्य, संजय भाटी सूले यादव, देशराज राणा यतेंद्र भाटी जोगिंदर प्रधान मनोज प्रधान दुष्यंत सेन मुकेश खेड़ी डॉक्टर जगदीश कृषक शक्ति से जितेंद्र भाटी किसान यूनियन अजगर से हरवीर नरेश चपराना किसान संघर्ष समिति ऐछर से बृजेश भाटी उपस्थित रहे।
