February 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा था तीन लाख का इनामी आईएसआईएस आतंकी रिजवान

नई दिल्ली। तीन लाख के इनामी आईएसआईएस के आतंकवादी रिजवान अली ने पूछताछ में यह खुलासा किया है कि वो दिल्ली में बम धमाकों की साजिश रच रहा था। इसके लिए उसने ओखला और जामिया में यमुना नदी के तटीय क्षेत्र में कंट्रोल ब्लास्ट भी किए थे। कंट्रोल आईईडी ब्लास्ट का प्रशिक्षण रिजवान ने पुणे में लिया था। रिजवान द्वारा दिल्ली को दहलाने की साजिश का खुलासा किए जाने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। रिजवान को कल ही दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है।

रिजवान अली आतंकी कमांडर फरतुल्लाह गोरी के सीधे संपर्क में था। पुणे पुलिस की हिरासत से बच निकलने के बाद रिजवान अलग-अलग शहरों में छिपता रहा। वह महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में भेष बदलकर छुपा रहा। काफी समय से फरार चल रहे एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल रिजवान को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार एक्टिव मोड में काम कर रही थीं। कल दिल्ली पुलिस ने खुफिया सूचना के बाद रिजवान को दिल्ली और फरीदाबाद के बॉर्डर से धर दबोचा। रिजवान को एक बार पहले भी साल 2018 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था मगर तब उसके खिलाफ कोई ऐसे सबूत नहीं मिले थे जिस कारण रिजवान को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।