Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : अरमान को मिला रोहित का साथ, अभीरा की किडनैपिंग ने दोनों भाईयों को किया एक
नई दिल्ली।टीवी का पॉपुलर सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में दादीसा अरमान को खरी-खोटी सुनाती है।दादीसा अरमान को सुनाने के साथ-साथ अभीरा की परवरिश पर सवाल उठाती है लेकिन अभीरा चू भी नहीं करती है, लेकिन अरमान अभीरा के लिए आवाज उठाता है। हालांकि अरमान का फैसला अटल है और वो अभीरा से शादी करने जा रहा है लेकिन अभीरा आज किडनैप होने वाली है।
रोहित ने रखी शर्त
ये रिश्ता क्या कहलाता है..में अरमान मंदिर के लिए निकल चुका है और अभीरा को समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करे। रूही की हवाई उड़ चुकी हैं क्योंकि अरमान तो तैयार है शादी के लिए, कही अभीरा न मान जाए। रूही के चेहरे की घबराहट मनीषा ने देख ली है और वो समझ गई है कि रूही अभीरा और अरमान के बीच आने वाली है। वहीं हंगामे के बाद दादीसा रोहित से पूजा करने के लिए कहती है लेकिन रोहित मना कर देता है और दादीसा के सामने शर्त रखता है कि जब तक वो अभीरा-अरमान की शादी के लिए हां नहीं करेंगी, तब तक वो पूजा नहीं करेगा लेकिन कावेरी का कहना है कि वो जिद में उसकी भी दादी है। रोहित कावेरी को समझाता है कि अरमान शादी के लिए निकल गया है और अभीरा भाभी अभी भी आपकी हां का इंतजार कर रही हैं लेकिन कावेरी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है।
