‘अनुपमा’ फेम नितेश पाण्डे का हुआ निधन, 51 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
नई दिल्ली। ‘अनुपमा’ सीरियल तो सबको याद ही होगा। सबसे ज्यादा टीआरपी में रहने वाला शो अनुपमा जिसे हर कोई पसंद करता है। शो में हर एक किरदार की अपनी एक जगह है। शो में अनुपमा के दोस्त धीरज का रोल निभाने वाले नितेश पांडे का आज निधन हो गया है। एक्टर की उम्र महज 51 साल थी। एक्टर की मौत की खबर सुनकर टीवी जगत में हरकंप मच गया है हर कोई हैरान है। नितेश ने अनुपमा के अलावा भी कई बेहतरीन सीरियल और फिल्में की है। एक्टर की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।
नितेश पांडे का हुआ निधन
दरअसल, कल यानी 23 मई को रात के वक्त अभिनेता ने अंतिम सांस ली। राइटर सिद्धार्थ नागर ने एक्टर की मौत की खबर की पुष्टि की है। राइटर ने अपने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया की वह किसी इवेंट से लौट रहे थे तब उन्हें यह खबर मिली। नितेश की मौत की खबर से हर कोई दुखी है। नितेश इगतपुर शूटिंग के लिए गए थे जहां रात के समय उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई है।
वैभवी उपाध्याय ने भी दुनिया को कहा अलविदा
आपको बता दें टीवी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई में जैस्मिन का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौत एक्सीडेंट की वजह से हुई है। एक्ट्रेस अपने मंगेतर के साथ कुल्लू घूमने निकली थी और वहीं ये दुर्घटना हो गई। खबर सामने आने के बाद रुपाली गांगुली समेत कई टीवी स्टार्स ने दुख जाहिर किया है।
