March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस की टिकट पर लड़ना है चुनाव तो उन्हें अपनी जेब ढीली करनी होगी, यूपी कांग्रेस के फरमान से सनसनी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियों ने जीत के लिए पार्टी में महत्वपूर्ण बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है ऐसे में सभी दलों की ओर से अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं लेकिन इसके साथ ही एक शर्त भी रखी गई है कि जो उम्मीदवार टिकट चाहते हैं उन्हें अपनी जेब ढीली करनी होगी।

दरअसल, यूपी  विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए उम्मीदवारों के लिए इस शर्त का आदेश यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, कांग्रेस से टिकट मांगने वाले लोगों को अपनी जेब से 25 सितंबर तक 11 हजार रुपये जमा कराने होंगे। इन पैसों को उन्हें आवेदन पत्र के साथ जमा करने होंगे।

आदेश में आगे कहा गया, “सभी आवेदक जिला/प्रदेश स्तर पर उक्त अधिकृत लोगों के पास अपना आवेदन-पत्र सहयोग राशि रू. 11,000/- (ग्यारह हजाररूपया मात्र) के RTGS, डिमाण्ड ड्राफ्ट अथवा पे आर्डर (सुविधानुसार) के साथ दिनांक 25 सितम्बर, 2021 तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकेंगे. सहयोग राशि जमा करने संबंधित बैंक डिटेल इस पत्र के साथ संलग्न है. उक्त व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाती है.”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *