March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कर सकते हैं नई कैबिनेट का विस्तार, कई मंत्रियों को किया जा सकता है बाहर

नई दिल्ली। गुजरात में मुख्यमंत्री के परिवर्तन के बाद भूपेंद्र पटेल को नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। कहा जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकते हैं। सामने आई खबरों के मुताबिक गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने मंत्रिमंडल में 10 नए मंत्रियों को जगह देने पर विचार कर सकते हैं। खबरें यह भी सामने आ रही हैं कि मंत्रीमंडल विस्तार में कई दिग्गज मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री पाटीदार समाज से आते हैं, माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से सभी समुदाय को ध्यान में रखकर उनका उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जा रहा है।

दिग्गज नेता पर सस्पेंस

गुजरात के नए मंत्रिमंडल में दिग्गज नेता नितिन पटेल भी शामिल किया जा सकता है,  हालांकि इसे लेकर सस्पेंस बरकरार रखा गया है। नितिन पटेल विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री थे। साथ ही रूपाणी मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडास्मा, आर सी फालदू और कौशिक पटेल को नये मंत्रिमंडल में बनाए रखने को लेकर भी अटकलें लगायी जा रही हैं। हालांकि बीजेपी गुजरात में दिसंबर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए किसी भी तरह का खतरानहीं लेना चाहती है।

गौरतलब है कि गुजरात में विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद से भूपेंद्र पटेल को राज्य का नया मुख्यमंत्री बना दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री पटेल ने सोमवार को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। हालांकि इस दौरान किसी भी मंत्री का शपथ ग्रहण नहीं हुआ था। वहीं अब माना जा रहा है कि आज मंत्रीमंडल विस्तार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *