April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कमला हैरिस के बारे में डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले- मैं उनसे बहुत अच्छा दिखता हूं

पेंसिलवेनिया। अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव में कई मुद्दे हैं, लेकिन अब कौन किससे अच्छा दिखता है ये भी मुद्दा बन सकता है। दरअसल, उप राष्ट्रपति और डमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के बारे में उनके प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी विवादित बात कह दी है। पेंसिलवेनिया में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस का मजाक उड़ाया। ट्रंप ने कहा कि वो कमला हैरिस से अच्छा दिखते हैं। पेंसिलवेनिया के विल्केस बैरे में ट्रंप ने रैली करने के दौरान कमला हैरिस के बारे में ये टिप्पणी की।

पेंसिलवेनिया में ट्रंप ने कहा कि उनको लगता है कि जो बाइडेन के मुकाबले कमला हैरिस को हराना ज्यादा आसान है। ट्रंप ने रैली के दौरान कमला हैरिस पर लगातार निशाना साधा और उनको वामपंथी दिखाने की कोशिश की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्या आपने कभी उनको (कमला हैरिस) हंसते देखा है। ट्रंड ने कहा कि उनकी हंसी एक पागल शख्स जैसी है। इसके बाद ही विवादित बयान देते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं उनसे बहुत अच्छा दिखता हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि 2020 में धोखाधड़ी होने के कारण वो अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव हारे थे। रिपब्लिकन प्रत्याशी ने कहा कि विदेशी सामान पर आयात शुल्क लगाने की उनकी योजना अमेरिका के लोगों पर टैक्स के तौर पर काम नहीं करने वाला।

डोनाल्ड ट्रंप के कमला हैरिस के बारे में दिए विवादित बयान के बाद बवाल हो सकता है। कमला हैरिस दरअसल अफ्रीकी और भारतीय मूल की हैं। उनके पिता अफ्रीकी मूल के थे। जबकि, कमला हैरिस की मां भारत के तमिलनाडु राज्य की थीं। कमला हैरिस ने जो बाइडेन की तरफ से उम्मीदवारी वापस लिए जाने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के तौर पर अपना नाम आगे किया। वो लगातार अमेरिका में घूम-घूमकर प्रचार कर रही हैं। अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है।