February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्रांतिकारी बहू या भूतनी..? काजल राघवानी के नए अवतार को देखकर छूटे फैंस के पसीने

नई दिल्ली।भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी क्वीन  काजल राघवानी अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस एनिमल लवर हैं और पशुओं की मदद करने के लिए सबसे आगे रहती हैं।इसी के साथ एक्ट्रेस अपने काम को भी अच्छे से संभालती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है,जिसे देखने के बाद फैंस के पसीने छूट गए हैं क्योंकि फैंस को काजल में भूतनी जो नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म का क्या नाम है और काजल का लुक कैसा है।

क्रांतिकारी बहू बनी काजल राघवानी

काजल राघवानी वैसे मुनिया फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और इसी के साथ काजल ने अपने लेटेस्ट फिल्म क्रांतिकारी बहू का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है,जो एक्ट्रेस की बाकी सास-बहू वाली फिल्मों से काफी अलग है। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि काजल ने लाल रंग की साड़ी पहनी है और हैवी मेकअप ले रखा है लेकिन हाथ में एक मोटा डंडा भी है। काजल का लुक कुछ-कुछ अक्षय कुमार के लुक लक्ष्मी बम से मिलता है। पोस्टर दिखने में काफी अपीलिंग हैं लेकिन फैंस उसे स्त्री और भूतनी से कंपेयर कर रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर का इंतजार

एक यूजर ने लिखा-अरी मैया, ये तो सबसे अलग है.. इसका तो बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ही लुक है..अरी मैया री,,गजब है। एक अन्य ने लिखा-ओ स्त्री कल आना…भूतनी बनी हैं क्या इसमें।एक दूसरे ने लिखा- आपकी हर फिल्म का लुक सबसे बेस्ट से भी बेस्ट होती है क्वीन। काम की बात करें तो काजल की फिल्म बड़की बहू छोटकी बहू का दूसरा पार्ट जल्द आ रहा है और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।