February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पुलिस पूछताछ में समर सिंह ने किए कई बड़े खुलासे, कहा- आकांक्षा दो लड़कों के थी बेहद करीब

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस हर दिन एक नया मोड़ ले रही हैं। आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के होटल सारनाथ के कमरे में फांसी लगा ली थी। एक्ट्रेस का शव मिलने के बाद से सनसनी मच गई थी। एक्ट्रेस की मौत के बाद से उनकी मां ने उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह पर इल्जाम लगाया था, जिसके बाद पुलिस इनकी खोज में लगी हुई थी। समर सिंह काफी समय से फरार था लेकिन 7 अप्रैल को सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया था। समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस पूछताछ में जुटी हुई हैं। पूछताछ के बाद से सिंगर ने कई बड़े-बड़े खुलासे किए हैं।

समर सिंह से पूछताछ 

समर सिंह ने बताया कि आकांक्षा ने उसे 25 मार्च को लास्ट कॉल की थी। उन्होंने कहा कि शोर की वजह से मेरी उससे ज्यादा बात नहीं हो पाई थी। समर ने आगे कहा कि उनकी आपस में वैसे भी नहीं बनती थी तो इसलिए उनके बीच बात भी कम होती थी। सिंगर ने आगे बताया कि आकांक्षा की दो लड़के जो कि बनारस और मुंबई के हैं, जिनसे उनकी बात होती थी। अगर पुलिस आकांक्षा के फोन को खंगाले तो उन्हें काफी जानकारी मिलेगी। उन्होंने आगे यह भी बताया कि उनके और आकांक्षा के करीब होने की बात महज एक अफवाह थी। समर ने कहा कि हम कैमरे में साथ अच्छे लगते थे लेकिन रियल लाइफ में हमारे बीच वैसा कुछ भी नहीं हैं।

सिंगर ने कई बड़े खुलासे किए

आपको बता दें कि समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद समर सिंह कुछ भी खाने से मना कर रहा हैं और कह रहा हैं कि उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा हैं। आकांक्षा की मौत के बाद से उनकी मां लगातार समर सिंह पर आरोप लगा रही हैं। अदाकारा की मां का कहना हैं कि समर ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी और उधारी ना चुकाने का आरोप भी लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *