अब पवन सिंह के साथ किस्मत आजमा रही जरीन खान, किया खुल्ला रोमांस
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए खुशी मुखर्जी को उनके पहनावे के चलते काफी ट्रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने पॉडकास्ट में भी अपने करियर को लेकर काफी खुलासे किए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि कैटरीना कैफ की कॉपी बताए जाने के बाद उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया लेकिन वो इस तुलना को तुलना नहीं मानती हैं क्योंकि वो खुद कैटरीना की फैन हैं लेकिन अब जरीन अपने नए जाने और भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू को लेकर छाई हैं.. तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
जरीन खान भोजपुरी में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी के सलमान खान कहे जाने पवन सिंह के साथ रोमांस करने वाली हैं। उनके नए गाने का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है जिसमें वो पवन सिंह की बाहों में दिख रही हैं और दोनों ब्लैक आउटफिट में बहुत ही हॉट लग रहे हैं। गाने का टाइटल है- प्यार में हैं हम…। पोस्टर के टाइटल में लिखा है- जब आप प्यार में होते हैं, तो हर गाना ऐसा लगता है जैसे वो आपके लिए ही लिखा गया हो #प्यार में हैं हम… 20 अगस्त को रिलीज़ हो रहा है। गाना कल रिलीज होने वाला है और फैंस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भोजपुरी के सहारे जरीन का करियर
बता दें कि बॉलीवुड में जरीन खान को सलमान खान ने फिल्म वीर से लॉन्च किया, लेकिन फिल्म पर्दे पर पिट गई थी, हालांकि फिल्म के गाने बहुत पसंद किए थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने हेट स्टोरी 3, 1921, अक्सर-2 , हाउसफुल-2 जैसी कई फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म पर्दे पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब एक्ट्रेस भोजपुरी के सलमान खान के साथ दोबारा अपने करियर की नईयां पार लगाने निकली हैं।
