April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बांग्लादेश में एक बार फिर तख्तापलट की अटकलें, विदेश मंत्रालय के आदेश के बाद अब राष्ट्रपति को हटाए जाने के लग रहे कयास

नई दिल्ली। बांग्लादेश में पिछले साल प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटाने के लिए किए गए तख्तापलट के बाद से लेकर अब तक देश में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। सेना प्रमुख वकार उज जमां के साथ अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का मतभेद जगजाहिर है। इसको लेकर काफी समय से खबरें भी चल रही हैं अब इसके बीच राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को पद से हटाए जाने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। दरअसल यह अटकलें बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश को लेकर लग रही हैं।

दरअसल बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अपने सभी दूतावासों को आदेश जारी किया है कि दूतावासों में लगी राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की फोटो को तुरंत हटा दिया जाए। टीवी 9 की खबर के अनुसार विदेश मंत्रालय की ओर से जारी इस आदेश के बाद बांग्लादेश के कई देशों में बने दूतावासों से राष्ट्रपति की फोटो हटा भी दी गई है। यही वजह है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि बांग्लादेश में एक बार फिर से तख्तापलट होने वाला है और इस बार राष्ट्रपति को पद से हटाने की तैयारी चल रही है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि क्या सचमुच बांग्लादेश में ऐसा कुछ होने वाला है।

वहीं विदेश मंत्रालय की तरफ से उसके इस आदेश को लेकर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही आदेश में यह साफ किया गया है कि आखिर विदेशों में स्थिति बांग्लादेशी दूतावासों से राष्ट्रपति की फोटो क्यों हटवाई जा रही है। बांग्लादेश के लंदन में स्थित हाईकमिशन ने पुष्टि की कि शुक्रवार रात विदेश मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद राष्ट्रपति की तस्वीर को वहां से हटा दिया गया है। वहीं यूरोप, मध्यपूर्व और दक्षिण एशिया में कुछ दूतावासों ने भी मौखिक निर्देश के बाद राष्ट्रपति को फोटो हटवाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *