April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

स्लिट कट धोती पहन अक्षरा सिंह ने दिखाए अपने हॉट लेग्स, अदाएं देख हो जाएंगे बेकाबू

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की बात होती है तो सबसे पहले अक्षरा सिंह का नाम आता है। चाहे वो साड़ी पहने या सूट, या फिर वो लहंगा या वेस्टर्न ड्रेस एक्ट्रेस पर सब कुछ बहुत खिलता है। लगता है जैसे उन्हीं के लिए बना हो। अब एक्ट्रेस ने एक इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनकर फैंस का दिल बेकाबू कर दिया है। एक्ट्रेस हद से ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं और बाकी का काम एक्ट्रेस की अदाओं ने कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या खास वियर किया है ।

तड़कता-भड़कता अक्षरा का स्टाइल

अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना एक तड़कता-भड़कता वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ऑफ व्हाइट ब्लाउज और पेरट ग्रीन धोती टाइप ड्रेस में दिख रही हैं जिसमें एक लंबा हाई थाई स्लिट कट है। स्टाइलिश स्कर्ट में एक्ट्रेस की ग्लैमरस लैग्स दिख रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस यही इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनकर अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही हैं और बहुत खूबसूरत भी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो पर पंजाबी गाना साह भी लगाया है। फैंस को भी अक्षरा का लुक काफी अच्छा लग रहा है।

यूट्यूब पर रिलीज हुई कई फिल्में

एक यूजर ने लिखा-अच्छी लग रही अक्षरा मैम। एक दूसरे यूजर ने लिखा-आप न केवल परफेक्ट हैं बल्कि खूबसूरत भी हैं। एक अन्य ने लिखा-वाह खूबसूरत भोजपुरी मिस अक्षरा सिंह जी, आप हर ड्रेस में कमाल लगती हैं। काम की बात करें तो अक्षरा की फिल्म ऐसा पति मुझे दे भगवान का टीवी प्रीमियर हो चुका है। इसके अलावा यूट्यूब पर आप उनकी अग्निसाक्षी और अक्षरा देख सकते हैं।