April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बॉलीवुड में कोरियन फिल्मों का जलवा, जानिए अबतक तक किन हिट कोरियन फिल्मों का बना हिंदी रीमेक

नई दिल्ली। भारत में कोरियन फिल्मों और ड्रामा का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय युवा कोरियन फिल्मों और सीरियल्स के दिवाने हैं, इसके अस्त ही कोरियाई म्यूजिक बैंड्स भी भारतीय युवाओं को काफी आकर्षित करते हैं। खासतौर पर कोरियन लव स्टोरीज़ को भारतीय दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड ने भी कई कोरियन फिल्मों को रीमेक किया है? आइए जानते हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो कोरियन हिट्स का हिंदी संस्करण हैं।

1. राधे (2021)

सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ कोरियन फिल्म  ‘The Outlaws’ का रीमेक है। हालांकि, ‘राधे’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ‘The Outlaws’ एक सुपरहिट फिल्म थी। ‘राधे’ को आप जी5 पर देख सकते हैं।

2. आवारापन (2007)

इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ कोरियन फिल्म ‘Bittersweet Life’ का रीमेक है। 2005 में आई इस कोरियन फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जबकि ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही। इस फिल्म को प्राइम वीडियोज पर देखा जा सकता है।

3. बर्फी (2012)

प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘बर्फी’ कोरियन फिल्म ‘Lover’s Concerto’ से प्रेरित है। ‘बर्फी’ को दर्शकों और आलोचकों से खूब सराहना मिली थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

4. भारत (2019)

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ कोरियन फिल्म ‘Ode to My Father’ का हिंदी रीमेक है। हालांकि, ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म को आप प्राइम वीडियोज पर देख सकते हैं।

5. एक विलेन (2014)

‘एक विलेन’ कोरियन फिल्म  ‘I Saw the Devil’ से प्रेरित है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसे हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

6. धमाका (2021)

कार्तिक आर्यन की ‘धमाका’ काफी चर्चा में रही थी और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। यह फिल्म कोरियन फिल्म ‘The Terror Live’ का रीमेक है। ‘धमाका’ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

7. जज्बा (2015)

ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जज्बा’ कोरियन फिल्म ‘Seven Days’ का रीमेक थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ इरफान खान भी लीड रोल में थे। फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।