शिवराज सिंह चौहान को पीएम मोदी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब पीएमओ में बैठकर करेंगे ये अहम काम
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार में कृषि मंत्री और इससे पहले मध्य प्रदेश के सीएम पद को संभाल चुके शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक सरकार की सभी योजनाओं की अब शिवराज सिंह चौहान समीक्षा करेंगे। खबर के मुताबिक पीएम मोदी ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए नई टीम बनाई है। इसकी कमान शिवराज सिंह चौहान को दी गई है। ये टीम हर महीने केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेगी। शिवराज सिंह चौहान टीम की बैठक पीएमओ यानी प्रधानमंत्री के दफ्तर में ही करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान नीतियों को लागू करने और आम जनता के हित में फैसले लेने के लिए पहले भी चर्चा में रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीएम पद पर रहते शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना जैसी योजना शुरू की थी। इससे मध्य प्रदेश की महिलाओं को बहुत फायदा हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश की जनता मामा के नाम से पुकारती है। वो जब भी मध्य प्रदेश जाते हैं, वहां लोग उनका स्वागत करने के लिए जमा हो जाते हैं। पीएम मोदी ने जनता के बीच उनकी छवि को देखते हुए अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है।