April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडोला में डीसीपी ग्रामीण पेशगार के घर में लाखों रुपए की चोरी

मोनू सिंह, संवाददाता गाजियाबाद, हिन्द फॉक्स न्यूज

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडोला विहार की सपना 1 कॉलोनी डीसीपी ग्रामीण पेशगार के घर में लाखों रुपए की चोरी। घटना के समय ट्रेनिंग करने अलीगढ़ गए थे तथा उनकी पत्नी व बच्चे गांव गए हुए थे। इस संबंध में पेशकार की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मंडोला विहार स्थित सपना 1 में मुख्य आरक्षी अशोक कुमार अपने परिवार सहित फ्लैट संख्या 29 / 13 में अपने परिवार सहित रहते हैं।

पिछले कुछ दिनों से अशोक कुमार मुख्य आरक्षित की ट्रेनिंग के लिए अलीगढ़ गए हुए है। इस दौरान उनकी पत्नी व बच्चे अपने गांव सिनौली चले गए। पड़ोसियों द्वारा 27 अक्टूबर को अशोक कुमार की पत्नी रीटा को सूचना दी गई कि तुम्हारे घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पाकर रीटा अपने आवास पर आई तो उसने देखा कि घर के दोनों तले टूटे हुए हैं। तथा अंदर का सामान बिखरा हुआ है बक्से व बैड भी खुले हुए थे। और उनमें रखें करीब 107000 रुपए गायब थे। जिनमें 50-50 हजार की दो गड्डी, 50- 50 के नोटों की 5100 सौ की एक माला वह 20-20 के नोटों की 2000 रुपये की एक माला थी।

इस संबंध में कांस्टेबल अशोक कुमार की पत्नी रीटा द्वारा ट्रॉनिका सिटी थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पता करने पर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।