देश

कोविड से लड़ने के लिए केंद्र ने राज्यों को दिए 8,873.6 करोड़ रुपये

शेयर करें:

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में राज्यों की मदद के लिए वित्त वर्ष 22 के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) का केंद्रीय हिस्से की 8,873.6 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। एसडीआरएफ की ओर केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त की अग्रिम रिहाई गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर एक विशेष वितरण के रूप में जारी की गई है। एसडीआरएफ की पहली किस्त वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जून के महीने में जारी की जाती है।

सामान्य प्रक्रिया की छूट में न केवल एसडीआरएफ की राशि को बढ़ाया गया है, पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यों को प्रदान की गई राशि के उपयोग प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा किए बिना भी राशि जारी की गई है। जारी की गई राशि का 50 प्रतिशत यानी 4,436.8 करोड़ रुपये का उपयोग राज्यों द्वारा कोविड के रोकथाम उपायों के लिए किया जा सकता है।

एसडीआरएफ से मिली धनराशि का इस्तेमाल राज्यों द्वारा कोविड-19 से संबंधित विभिन्न उपायों के लिए किया जा सकता है, जिसमें वेंटिलेटर, एयर प्यूरिफायर, एम्बुलेंस सेवाओं को मजबूत करना, कोविड-19 अस्पताल, कोविड केयर सेंटर, थर्मल स्कैनर, पीपीई किट, टेस्ट प्रयोगशालाओं, टेस्ट किट, कंटेनमेंट जोन आदि शामिल हैं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें