April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता क्या कहलाता है : अभीरा पर प्यार लुटा रहा पोद्दार परिवार तो रूही को हो रही जलन, रचेगी गंदा खेल

नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों ज़बरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में आज रूही, अभिरा और अरमान आग से बचकर आ चुके हैं तो वहीं आज घरवालों को अभीरा की प्रेग्नेंसी का भी सच पता चल चुका है। आज शो में मनीष ने फूफ़ासा को थप्पड़ भी मारा है जबकि अब जल्द ही रूही को अभीरा से ईर्ष्या भी होने वाली है। तो चलिए जानते हैं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड का पूरा हाल।

अभीरा ने किया रूही को रेस्क्यू:

ये रिश्ता… के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है आग से जहां अरमान रूही को बचाकर कमरे से बाहर बिठाता है और अभीरा को ढूंढ़ता है फिर वो अभीरा को भी कमरे से बाहर भेज देता है लेकिन ख़ुद फँस जाता है इसके बाद अभीरा फॉर्म में आती है और जुगाड़ लगा कर अरमान और रूही दोनों को सही सलामत रेस्क्यू कर बाहर लाती है।

मनीष ने जड़ा थप्पड़:

अभीरा के आग में फँसे होने की खबर जैसे घरवालों को लगती है सभी घरवाले परेशान हो जाते है लेकिन फूफासा कहते उन्हें अभीरा के लिए बिलकुल भी बुरा नहीं लग रहा है उसे उसके किए की सजा मिली है इतने में मनीष आ जाते हैं और फूफासा को एक ज़ोरदार तमाचा लगाते हैं और कहते हैं अगर मेरी बच्ची के बारे में कुछ भी और कहा तो सारे हिसाब यही बराबर कर दूंगा। इतने में अरमान – अभीरा और रूही बाहर आते हैं इन्हें देख कर सभी घरवाले राहत की सांस लेते हैं।

घरवालों के सामने आया प्रेग्नेंसीं का सच:

आज के एपिसोड में आ देखेंगे कि अभिरा को सही सलामत देखकर अरमान सबके सामने उससे और अपने होने वाले बच्चे से माफ़ी मांगेगा और कहेगा कि वो डर गया था। अब सभी घरवालों को अभीरा की प्रेग्नेंसी का पता चल चुका है और दादीसा समेत सभी ख़ुशी से झूम उठे हैं।

रूही को होगी अभीरा से जलन:

सीरियल के अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे कि घरवालों को अभीरा पर प्यार लुटाता देख रूही को अभीरा से जलन होगी और उसे लगेगा की अभीरा के बच्चे के कारण उसके बच्चे का हक़ छिन जाएगा। ऐसे में आगे रूही क्या करती है ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।