April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा का जाम, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां

नई दिल्ली। कृषि कानून को लेकर महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों की ओर भारत बंद किया गया है। जिसका असर हर तरफ देखा जा रहा है। देश की सड़कों से लेकर बॉर्डर तक पर भारत बंद का असर देखा जा रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली के ट्रैफिक पर भी इसका खासा असर देखा जा रहा है। दिल्ली-गुरुग्राम हाइवे पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। ट्रैफिक की स्पीड इतनी धीमी है कि गाड़ियां मानो सड़कों पर रेंग रही हैं। इसी तरह डीएनडी पर भी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई हैं। किसानों ने शाम 4 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के चलते दिल्ली-NCR,यूपी, पंजाब और हरियाणा में कई जगह भारी जाम लगा हुआ है। किसान आंदोलन की वजह से ही अभी तक दिल्ली से जुड़ी कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं हैं। गाज़ीपुर बॉर्डर पर कृषि क़ानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी कृषि क़ानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं।

इसके साथ ही गाज़ीपुर बॉर्डर पर कृषि क़ानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इस वजह से दिल्‍ली-यूपी बॉर्डर पर भी कई किलोमीटर तक का भारी ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आज भारत बंद के ऐलान के चलते नोएडा के डीएनडी में भी भीषण जाम लग गया है।

इन सेवाओं पर दिख रहा बंद का असर

संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक भारत बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगा। बंद को लेकर किसानों के एक बयान में कहा गया है कि अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत और बचाव कार्य सहित सभी आपातकालीन प्रतिष्ठानों और आवश्यक सेवाओं और व्यक्तिगत आपात स्थितियों में भाग लेने वाले लोगों को छूट दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *