April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एयर इंडिया की फ्लाइट्स में अब हिंदू और सिख यात्रियों को सर्व नहीं किया जाएगा हलाल मीट

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक अब एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा करने वाले हिंदू और सिख पैसेंजर्स को हलाल मीट सर्व नहीं किया जाएगा। सिर्फ मुस्लिम यात्रियों द्वारा  पहले से बुक किए गए ‘मुस्लिम भोजन’ (एमओएमएल) के तहत ही उन्हें हलाल मीट परोसा जाएगा। इस तरह के खाने को भोजन की विशेष कैटेगरी (एसपीएमएल) श्रेणी में रखा जाएगा। आपको बता दें कि फ्लाइट में परोसे जाने वाले मुस्लिम भोजन जिसमें एल्कोहल आदि नहीं होता है उसे एमओएमएल कहा जाता है जबकि किसी विशेष कैटेगरी में आने वाले खाद्य पदार्थ को एसपीएमएल बोला जाता है।

एयर इंडिया की तरफ से भोजन में बदलाव संबंधी यह फैसला रविवार को ही लिया गया है। एयरलाइंस के मुताबिक यात्रियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी की तरफ से यह डिसीजन लिया गया है। वहीं एयरलाइंस का यह भी कहना है कि जेद्दा, रियाद और मदीना के लिए हज उड़ानों पर सर्व किया जाने वाला सभी भोजन हलाल सर्टिफाइड होगा।

क्या होता है हलाल मीट?

हलाल दरअसल जानवर को काटने का एक तरीका है। अरबी भाषा में इसका मतलब होता है जायज और इस्लाम के अनुसार हलाल मीट खाने को ही जायज माना गया है। इसमें जानवरों को एक झटके में नहीं मारा जाता बल्कि उनके गले की नस को काट दिया जाता है, उसके शरीर से खून निकलता रहता है और धीरे-धीरे उसकी मौत होती है। इस दौरान मुस्लिम लोग तस्मिया पढ़ते हैं। इस तरह से जानवरों की कुर्बानी देने की प्रक्रिया को हलाल कहते हैं।

विवाद की वजह

कांग्रेस ने इस मामले को तूल देते हुए सवाल उठाया कि भोजन में धार्मिक लेबलिंग की जा रही है। जबकि एयर इंडिया का कहना है कि इस फैसले के पीछे कारण यह है कि किसी भी यात्री की धार्मिक भावनाएं आहत ना होने पाएं। कंपनी का मानना है कि इस फैसले से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।