June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुस्सा करना है तो उस निजाम पर करो जिसने आपकी मां, बहन को जलवाया, मल्लिकार्जुन खड़गे को योगी आदित्यनाथ का करारा जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी का अब खुद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया है। यूपी सीएम ने कहा कि आजकल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अनावश्यक रूप से मेरे ऊपर लाल-पीले हो रहे हैं, गुस्से में हैं। खड़गे जी मेरे ऊपर गुस्सा मत करिए, मैं तो आपकी उम्र का सम्मान करता हूं।

आपको गुस्सा करना है तो हैदराबाद के निजाम पर करिए। जिस हैदराबाद के निजाम के रजाकारों ने आपके गांव को जलाया था, हिंदुओं की निर्मम हत्या की थी। आपकी पूज्य माता को, बहन को, आपके परिवार के सदस्यों को जलाया था, इस सच्चाई को देश के सामने रखिए कि जब भी बटेंगे तो इसी प्रकार से निर्ममता से कटेंगे।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का यह बयान मल्लिकार्जुन खड़गे की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने योगी के भगवा कपड़ों और उनके बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर कमेंट करते हुए कहा था कि ये एक योगी की भाषा नहीं हो सकती, ऐसी भाषा तो आतंकी बोलते हैं। योगी ने खड़गे पर पलटवार करते हुए करते हुए कहा कि आप वोटबैंक के लिए इस सच्चाई को देश के सामने रखने से कोताही कर रहे हैं, यह देश के साथ धोखा है। मैं तो एक योगी हूं और योगी के लिए देश पहले होता है। यही अंतर है योगी में और आप में क्यों कि मेरे नेता मोदी जी ने हमें यही बताया है हर काम, देश के नाम।

योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के अकोला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि खड़गे जी सच्चाई नहीं बोलना चाहते, उन्हें लगता है कि निजाम पर आरोप लगाऊंगा तो मुस्लिम वोट खिसक जाएगा। इतिहास को भी कांग्रेस अब झुठलाने का काम कर रही है। लोगों को आगाह करते हुए योगी बोले, याद रखना जब भी बंटेंगे गणपति पूजा पर हमला होगा। जब भी बंटेंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद के नाम पर बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ और जमीनों पर कब्जा होगी। योगी ने कहा कि अब जो भी होना है आर-पार होना है, या तो हां होगा या ना होगा।

More Stories