आई-केयर के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना बहुत ज़रूरी : शक्ति फाउंडेशन
फरीदाबाद। शक्ति फाउंडेशन के तरफ से फ़्रेंड्ज़ कालोनी में एक सर्वे करवाया गया, जिसमे फ्रेंड्स कालोनी के लोगो ने शक्ति शक्ति फाउंडेशन सदस्यों को बताया की हमारी कालोनी में आखो की समस्या बहुत ज्यादा आ रही है ।
शक्ति फाउंडेशन के सस्थापक श्री मति आशु अरोड़ा जी ओर निमित चन्दिला ओर नेहा ओर अंशु ने लोगो की समस्या को ध्यान में रखते हुए आखो की जांच का एक कैम्प करने का फैसला किया । भारत में आंख की समस्याएं एक बड़ी चिंता का विषय हैं, इसलिए लोगों को आई हेल्थ के बारे में जागरूक करना जरूरी है।
इस समय भारत में लगभग लाख लोग नेत्रहीनता का शिकार हैं और करोड़ लोगों का कमजोर दृष्टि का शिकार हैं। इनमें लाख नेत्रहीन बच्चे भी शामिल हैं। जहां नेत्रहीनता का सबसे बड़ा कारण मोतियाबिंद है, तो वहीं कमजोर दृष्टि का कारण रिफ़्रैक्टिव समस्याएं हैं।
नेत्रहीनता जानलेवा नहीं होती है, लेकिन यह व्यक्ति के जीवन कई तरीकों से प्रभावित करती है। पांच मुख्य ज्ञानेन्द्रियों में शामिल होने के बावजूद लोग इसकी हेल्थ पर इतना ध्यान नहीं देते।
समय पर जरूरी कदम उठाकर और आंखों की जांच करा कर ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी कई बीमारियों से बचा जा सकता है और उन्हें ठीक किया जा सकता है। फरीदाबाद में आई-केयर के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना बहुत ज़रूरी है। उतना ही ज़रूरी लोगों को यह समझाना भी है कि उन्हें आंखों की जांच कब करवानी चाहिए।
