परीक्षितगढ़ वन विभाग की क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय का अति सराहनीय कार्य
हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला
परीक्षितगढ़ वन रेंज के अंतर्गत सारंगपुर वन ब्लॉक में आग लगाने के जुर्म में शाहीपुर निवासी के एक अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। परीक्षितगढ़ वन विभाग की क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्त ने कृषि भूमि के विस्तार की नियत से यह कृत्य किया था और जंगल को आग के हवाले कर दिया। जंगल में आग की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किलों से वाङ्मगनि पर पर काबू पाया फिर भी वन ब्लॉक का एक हिस्सा करीब तीन हैक्टेयर के क्षेत्रफल का जल कर राख हो गया। जंगल की आग को झापा विधि से बुझाया गया, जिसमें वृक्ष की हरी भरी शाखाओं से पीट पीट कर आग बुझाई जाती है। आग बुझाने में वन कर्मियों को जान का खतरा भी रहता है
इसमें वन विभाग कर्मचारी की जान भी जा सकती है
जंगल में आग लगाना एक संज्ञेय एवं गैरजमानती अपराध है। जिसके लिए अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण आज विकराल रूप ले चुका है
जो एनजीटी के नियमों के खिलाफ है
वहीं लोग अपने लालच के लिए जीवनदायी वनों में भी आग लगाने में बाज नहीं आ रहे। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा अन्य सख्त कदम भी उठाये जा रहे हैं। परीक्षितगढ़ रेंज में सारंगपुर वन ब्लॉक के समस्त अतिक्रमण करियों को 7 दिन के भीतर अतिक्रमण खाली करने के निर्देश दिए गए हैं नोटिस का पालन न करने पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
