June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ऑटोरिक्शा चालकों ने महानागर ट्रांसपोर्ट सेना की बैठक में पेश आ रही परेशानियां खुलकर बताई

हिंद फोक्स न्यूज नई दिल्ली संवाददाता नरेंद्र बैंसला

नई दिल्ली। महानगर ट्रांसपोर्ट सेना के ऑटो प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश की आज बैठक में बढ़ी संख्या में शामिल हुए ऑटो चालको ने लाईसेंस प्रक्रिया की जटिलताएं, खराब सड़के व पुलिस के असहयोग संबधी समस्याओं पर खुलकर बात की।

महानगर ट्रांसपोर्ट सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में ऑटो रिक्शा चालको ने प्रदूषण के कारण उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव बारे बताते हुए कहा कि गर्मी हो या सर्दी, इनसे बचने का ऑटो चालकों के पास कोई विकल्प नहीं होता।

इस पर प्रदूषण की मार के कारण उनकी कमाई निरंतर कम हो रही है। सभी ऑटो चालको का यहीं कहना था कि जब भी हम सवारी उतारते है तो 5 नं. वाले हमारी फोटो खिंच कर हमे 1500-2000 रूपये का चालान भेज देते है जोकि हमारे साथ ज्यादती है। ऐसी अनेक समस्याएं श्री गोयल को बताई गई। श्री गोयल ने उपस्थित ऑटो चालको की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और इस सन्दर्भ में शीघ्र ही पूरा मामला दिल्ली के परिवहन मंत्री एवं परिवहन सचिव के समक्ष उठाकर समस्याओं के यथा शीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर महानगर ट्रांसपोर्ट सेना की फरीदाबाद ऑटो प्रकोष्ठ इकाई का गठन किया गया। इकाई में श्री अनुराग मिश्रा को चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन रमन यादव, राजेश तिवारीव उमेश शर्मा, मुख्य सलाहाकार देवेन्द्र सिंह, प्रधान गोविन्द सिंह व योगेश सिंह, उपप्रधान मंजेश तिवारी, धर्मेन्द्र तोमर, महासचिव संजय सिंह, सह सचिव बजरंग प्रसाद, कोषाध्यक्ष विनय शर्मा, संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, प्रचार मंत्री सुभाष शर्मा को नियुक्त किया गया।