February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 25000 का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

*हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

मेरठ, थाना कंकरखेडा पुलिस व एसओजी टीम की सयुक्त कार्यवाही में हत्या का वांछित व 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड के दौरान घायल/गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दौराला के निर्देशन में आज दिनांक 26.11.2024 को लाला मोहम्मदपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चैकिंग करायी जा रही थी, चैकिंग के दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना हुई कि श्रीमति ब्रहम्वती निवासी ग्राम पोहल्ली थाना सरधना मेरठ के पुत्र लाखन सिंह उम्र करीब 27 वर्ष की दिनांक 08.06.2024 को अपहरण कर गोली मारकर हत्या करने वाले वांछित/पुरुष्कार घोषित अभियुक्त मोनू उर्फ मोहन गिरी पुत्र तेजगिरी निवासी ग्राम जलालाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद एक बाईक से आर रहे है।

पुलिस टीम द्वारा उक्त बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियो को रोकने का ईशारा किया गया, तो बाइक भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा पीछा किया जा रहा था कि एनएच 58 से लाला मोहम्मदपुर की तरफ जाने वाले मार्ग बाइक सवार अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी, अभियुक्त मोनू उर्फ मोहन गिरी पुत्र तेजगिरी निवासी ग्राम जलालाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद 2. सोहेल पुत्र रहीश कुरैशी हाल निवासी ग्राम लावड़ थाना इंचौली जनपद मेरठ को गोली लगने से घायल हो गये ।

अभियुक्त का अन्य साथी मौके से फरार होने लगा, जिससे काम्बिंग के दौरान अभियुक्त हारुन पुत्र मेहरू कुरैशी निवासी डासना गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभियुक्तगण शातिर किस्त के अपराधी है। अभियुक्तगण के विरूद्व थाना कंकरखेडा पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
01. मोनू उर्फ मोहन गिरी पुत्र तेजगिरी निवासी ग्राम जलालाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद।
02. शोहेल पुत्र रहीश कुरेशी उम्र 27 वर्ष निवासी लावड जनपद मेरठ हाल पता सुन्दर नगरी आई ब्लाक 331 स्टेण्ड थाना नंदनगरी दिल्ली।
03. हारुन पुत्र मेहरू कुरेशी उम्र 40 वर्ष निवासी डासना गाजियाबाद।

अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-
1. अभियुक्त मोनू उर्फ मोहनगिरि उपरोक्त के कब्जे से बरामद एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय कारतूस व अभियुक्त शोहेल उपरोक्त के कब्जे से बरामद एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय कारतूस व एक अदद मोटरसाईकिल स्पेलेण्डर रंग काला।

अभियुक्त मोनू उर्फ मोहन गिरी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 774/2016 धारा 392/394/397/34 भादवि थाना रोहिनी दिल्ली
2. मु0अ0स0 98/2013 धारा 2/ 3 गैंगस्टर एक्ट थाना लोनी बोर्डर गाजियाबाद
3. मु0अ0सं0 754/16 धारा 25 आर्मस एक्ट थाना मुरादनगर गाजियाबाद
4. मु0अ0सं0 727/16 धारा 395/412 भादवि थाना मुरादनगर गाजियाबाद
5. मु0अ0सं0 1745/2020 धारा 3/ 25 आर्मस एक्ट थाना सिहानी गेट गाजियाबाद
6. मु0अ0सं0 1013/14 धारा 302/120/34 भादवि थाना मसुरी गाजियाबाद
7. मु0अ0सं0 40/2015 धारा 25 आर्मस एक्ट थाना मसुरी गाजियाबाद
8. मु0अ0सं0 123/15 धारा 2 /3 गैंगस्टर एक्ट थाना मसुरी गाजियाबाद
9. मु0अ0सं0 364/24 धारा 364/302/201/120बी/34 भादवि 3(2)5 एससीएसटी एक्ट थाना कंकरखेडा मेरठ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार सिंह थाना कंकरखेडा मेरठ मय स्थानीय पुलिस टीम ।
02. उ0नि0 श्री अतुल कुमार मय एसओजी टीम।

You may have missed