गाजियाबाद के ईनामी बदमाश को मेरठ में पुलिस ने किए गिरफ्तार
हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला
मेरठ। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर मेरठ और गाजियाबाद से मेरठ में लूट करने वाले गैंग का खुलासा किया है। गाजियाबाद के बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है और वह मेरठ के रहने वाले अपने साथियों के साथ मिलकर लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से लूटी हुई रकम और अवैध हथियार बरामद करते हुए जेल भेज दिया है।
बुधवार को लिसाड़ी गेट पुलिस को मुखबिर द्वारा एक लूट करने वाले गेंग के बारे में सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की तो बदमाशों ने एक बड़ी घटना का खुलासा कर दिया पुलिस का कहना है कि बदमाश मेरठ के ब्रह्मपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र सहित गाजियाबाद के रहने वाले हैं गाजियाबाद के बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए 2600 रुपए और अवैध हथियार बरामद किए है। बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुरी निवासी उमेश और कोतवाली का रहने वाला आमिर गाजियाबाद के रहने वाले रिजवान, रवि, प्रमोद, कुणाल और अयाज के साथ मिलकर लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
एसपी सिटी ने बताया कि गाजियाबाद के रहने वाले बदमाश कुणाल और अयाज पर गाजियाबाद से 25 25 हजार का इनाम घोषित है। गाजियाबाद पुलिस की काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी लेकिन बदमाश गाजियाबाद को छोड़कर मेरठ में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध हथियार और लूट के 26 सौ रुपए भी बरामद किए हैं एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों का और आपराधिक इतिहास कंगाल जा रहा है उनके खिलाफ गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी की जाएगी।
