February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रेम जाल में फसाने के इरादे से घर पर आकर लड़की और खुद को मारी गोली

हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने उनकी लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था लड़की का रिश्ता होने के बाद आरोपी रात में उनके घर पहुंचा और उसकी छोटी बहन को गोली मार दी इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमे में उन्हें भी आरोपी बनाया था तभी से वह अधिकारियों के चक्कर काट कर थक चुके हैं लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है जबकि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं पीड़ित लोगों ने सब को शिकायत की पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव पंचगांवपट्टी अमर सिंह पुर के रहने वाले जय भगवान ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि पडौसी मनीष पुत्र उसकी बेटी विधि के साथ छेडछाड करता था और अपने साथ शादी करने का दबाव बनाता था। विधी ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद निधि के पिता ने मनीष व उसके घर वालों को समझाया कि पडौस का मामला है।

इस प्रकार शादी करना उचित नही है। मनीष के घर वालों ने मनीष की शादी गोलाबढ थाना टीपीनगर में तय कर दी थी जो जुलाई माह में होनी भी लेकिन मनीष को पसन्द नही थी। मनीष किसी भी सूरत में विधि से शादी करना चाहता था। इसी के चलते 16 जून को मनीष ने विधि पर दबाव बनाया कि मै शादी तुमसे ही करूंगा और हम दोनों भागकर कोर्ट मैरिज कर लेगें निधि ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। निधि के पिता ने आरोपी से मामले की शिकायत की तो आरोपी मनीष ने धमकी देकर कहा कि मेरे से शादी नही करेगी तो मै उसे जान से मार दुंगा और खुद भी गोली मारकर मर जाऊंगा ।

इसी को लेकर 16 जून की रात को विधि ओर उसकी छोटी लडकी दीपिका अपने बरामदे में सौ रहे थे तभी आरोपी मनीष उनके घर में घुस गया और दीपिका को गोली मार दी थी। आरोपी इस दौरान विधि को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा लेकिन विधि ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई थी पुलिस ने आरोपी सहित उनके खिलाफ भी मुकदमा कायम कर लिया था जिसकी वह तभी से गुहार लगा रहे हैं लेकिन पुलिस ने मुकदमे से उनका नाम नहीं निकला है। बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित परिवार के लोगों ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

You may have missed