अपार चेंबर में एम.आर.एस. म्यूजिकल ग्रुप द्वारा”मेरी आवाज़ ही पहचान है”संगीत संध्या का शानदार आयोजन
हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला
मेरठ, मेरठ के अपार चैंबर के सभागार में एम.आर.एस. म्यूजिकल ग्रुप के जाने-माने डायरेक्टर जनाब मोहम्मद रईस साहब मुम्बई वाले(वॉइस ऑफ मुकेश) द्वारा एक संगीत संध्या का आयोजन किया गया है जिसका शीर्षक “मेरी आवाज ही पहचान है” का भव्य रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सफल संचालन मोहम्मद रईस और रईस अहमद द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवसेना प्रदेश प्रभारी प्रदेश महासचिव श्री धर्मेंद्र तोमर द्वारा की गई साथ ही उनको आयोजक गुरुद्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिवसेना के प्रदेश महासचिव श्री धर्मेंद्र तोमर ,और संयोजक गायक मोहम्मद रईस, गायिका बीना सहगल, लोकेश गुप्ता, गायिका समिका आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही इन सभी अतिथियों एवं सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रीना शर्मा द्वारा कार्यक्रम का लाल फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया गया। इनको भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। “मेरी आवाज ही पहचान है”शीर्षक कार्यक्रम में दूर-दूर से आए गायक कलाकारों और गायिकाओं ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसी क्रम में कार्यक्रम के संयोजक और एमआरएसए. म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर जनाब मोहम्मद रईस साहब ने गीत संगीत के इस शानदार कार्यक्रम का आगाज एक बहुत ही सुंदर भजन के साथ किया-आना है तो आजा अब देर नहीं है भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है आना है तो आ…………इस गीत में मोहम्मद रईस साहब ने रफी साहब की याद ताजा की और वह दर्द बयां किया कि सभी श्रोताओं ने मुक्तकंठ से उनकी प्रशंसा की और जोरदार तालिया के गडगडाहट से उनका स्वागत किया ।
इसके बाद गायिका बीना सहगल और गायक मोहम्मद रईस मुंबई वालों ने एक युगल गीत –“तुमने किसी से कभी प्यार किया है– प्यार भरा दिल किसी को दिया है– प्यार कहां अपनी किस्मत में प्यार का बस दीदार किया है” ऐसा हूबहू गाया कि पार्श्व गायक मुकेश जी के पुराने सुपरहिट गीत की याद ताजा कर दी और श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
इसके साथ ही कार्यक्रम के बीच में मस्ती भरे माहौल में विशेष अतिथि जनाब अजीज मसूदी ठेकेदार और उद्योगपति व्यापारी महेश चावला ने बड़ा ही मनोहारी नृत्य पेश किया जिसपर उन्होंने सभी की खूब वाहवाही लूटी साथ ही उनके नृत्य को देखकर श्रोता भी अपने को रोक नहीं पाए और पूरे हॉल में सभी सुपरहिट संगीत की धुन पर थिरकने लगे।
इसके बाद एक से एक गायक कलाकारों ने अपने-अपने गीत प्रस्तुत कर सभी का खूब संगीतमय मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आए सरगम आर्ट कल्चर ग्रुप सोसायटी के डायरेक्टर गायक कलाकार जुनैद फारूकी ने गीत “कहता है जोकर सारा जमाना आधी हकीकत आधा फसाना” गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया और कुछ मीडिया कर्मी वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया जिसमें विशेष रूप से पत्रकार बाबूराम और वारसी न्यूज़ टुडे के संपादक अनवर वारसी एवं साथ ही दैनिक सर्वहितभारत
दैनिक सर्वहित भारत समाचारपत्र के वरिष्ठ पत्रकार लेखक अनिल कुमार कौशिक उर्फ कुमार साहब को मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती रीना शर्मा मोहम्मद रईस गायिका समिका आदि द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर रईस खान ने सभी अतिथियों मेहमानों और श्रोताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम के समापन तक सभी अतिथियों मेहमानों का सराहनीय योगदान रहा जिस कारण कार्यक्रम देर रात्रि तक नॉनस्टॉप चलता रहा।
