मेरठ

छात्राओं ने नौचंदी थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, दिया भाई-बहन के स्नेह का संदेश

शेयर करें:

नरेंद्र बंसल –

मेरठ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने थाना नौचंदी पहुंचकर थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं के इस आत्मीय पहल से थाने का माहौल भी खुशनुमा हो गया।

इस दौरान छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। थाना प्रभारी नौचंदी ने छात्राओं को स्नेहपूर्वक मिठाई वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Ad Zone: in_content

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और पुलिसकर्मियों के बीच आत्मीयता एवं अपनत्व का भाव देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें