April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बांग्लादेश के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

*हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

मेंरठ, बांग्लादेश में हिन्दुओं की हो रहीं लगातार हत्याऐं व हो रहें अत्याचार के विरोध में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मेरठ इकाई द्वारा कमिश्नरी पर बंग्लादेश के मुखिया डा युनूस का पुतला फूंकने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया, इस पर उत्तेजित शिव सैनिकों ने कहा मोदी सरकार बंग्लादेश के हिन्दुओं को नहीं बंग्लादेश के मुखिया का पुतला बचाने में लगी है।

इस अवसर पर कलैक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुऐ राष्ट्रपति के नाम भी ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार ,उत्पीड़न तथा हिंदुओं के धार्मिक स्थलों व धर्मिक आयोजनो पर तोड़ फोड़ के खिलाफ पूरे विश्व में हिन्दुओं पर हो रहें अत्याचार पर तीव्र आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

जबकि भारत मे हिंदूवादी प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर खामोश है और आज तक बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमलों व हत्याओं के मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ में नही उठा सके है ये कैसी हिंदूवादी सरकार है। बांग्लादेश सरकार के मुखिया डाक्टर मोहम्मद यूनुस को न तो भारत सरकार फटकार लगा सकी और न ही अंतराष्ट्रिय मंच पर घेर सकी। बांग्लादेश का हिंदू असहाय ईश्वर के भरोसे है तथा सरकार चोरी छिपे घुसपैठ कर देश में घुसने वाले बांग्लादेशियो को नागरिकता दे रही है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को भी देश में शरण दी है। देश की हिंदूवादी सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं व हमले पर कब चुप्पी तोड़ेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, मास्टर अजीज ठेकेदार, अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, ओमवीर शर्मा, जसवीर सिंह, विनित जैन, गुलशन कुमार पाल, सहेंद्र तोमर, रवि भगत जी, रूपराम राजपूत, हरी तोमर, डा प्रवीण सैनी, बिरजू, संदीप, नौशाद डान, अनिल शर्मा, सनी प्रधान, आकाश कन्नौजिया, राम सिंह यादव, सचिन चौधरी, प्रदीप कुमार, सुमन तोमर, पूजा सिंघल, पूनम शर्मा, आदि शामिल रहे।