May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

किसानों ने सभा में संकल्प लिया 02 दिसम्बर को दिल्ली कूच की पूरी तैयारी और आन्दोलन राष्ट्रीय स्तरीय होगा

हिन्द फोक्स न्यूज:- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यमुना विकास प्राधिकरण के प्रांगण में दिनांक 28 नवम्बर को पहुंचे हजारों किसानों और महिलाओं का यीडा पर महापड़ाव आज तीसरे दिन भी जारी रहा, आज आन्दोलन की रणनीति के सम्बन्ध में SKM के सभी संगठनों ने धरनास्थल पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया तत्पश्चात जिला प्रशाशन की ओर से तीनों प्राधिकरणों के सी.ई.ओ.और डी.एम. तथा पुलिस कमिश्नर से वार्ता का प्रस्ताव रखा जिस पर किसानों ने स्कीम की बैठक कर प्रशासन को आज रात्रि 8 बजे तक का ही समय दे दिया है।

 

10% प्लॉट एवं 64.7% मुआवजा के अलावा नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ, प्रभावित किसानों को दिए जाने और हाइपॉवर कमेटी द्वारा किसानों के हक में भेजी गई सिफारिशें लागू किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर तीन दिन का महापड़ाव चलाने के बाद कल दिनांक 28 नवम्बर को वहां से पैदल मार्च कर हजारों की संख्या में पहुंचे किसान और महिलाओं द्वारा अपने आवश्यक सामान को लेकर 4 दिन के महापड़ाव के लिए यीडा पहुंचे किसानों का धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। तय कार्यक्रम के अनुसार महापड़ाव स्थल पर रोजाना आयोजित होने वाली पंचायत को सभी संगठनों के निर्णायक मंडल और केरल से आए दो बार के विधायक कृष्ण प्रसाद ने संबोधित किया

किसानों ने चेतावनी दी और कल महिलाओं द्वारा पास किए गए प्रस्ताव के अनुसार यदि 1 दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उनकी मांगों का संज्ञान लेकर समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 2 दिसम्बर को दिल्ली कूच कर दोनों ही सरकारों से जवाब लिया जाएगा, उसी प्रस्ताव पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।

इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं सभा में उपस्थित रहे।

किसानों ने आज देर शाम तक चली सभा में संकल्प लिया है कि 02 दिसम्बर को दिल्ली कूच की पूरी तैयारी कर लेंगे और आन्दोलन को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम करेंगे

You may have missed