February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मंडोला विकास समिति के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

*मोनू सिंह*

आज ग्राम मंडोला में मंडोला विकास समिति के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मंडोला एवं आसपास के सभी गांव के लोगों ने फ्री स्वास्थ्य कैंप का लाभ उठाया। डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल नई दिल्ली दरियागंज के द्वारा करीब 170 मरीजों की आंखों की जांच हुई जिसमें करीब लगभग 60 सफेद मोतियाबिंद के मरीजों को फ्री ऑपरेशन की तारीख दी गई। साथ में ईशा हॉस्पिटल इंद्रापुरी के लेडीज विशेषज्ञ डॉक्टर स्नेहा श्री व डा प्रवीण कुमार (MBBS. MD gayani laparoscopic surgeon)के द्वारा करीब 65 महिलाओं की फ्री जांच एवं फ्री दवाई बाटी गई।

द गोल्डन विलेज फाउंडेशन ढिकोली बागपत के द्वारा करीब 120 मरीजों की निःशुल्क एनीमिया की जांच की जांच और 150 महिलाओं निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन फ्री बांटी गयी। स्माइल डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर आयुष पाल(bds) के द्वारा करीब 50 लोगों के फ्री दांतों की जांच करायी गई। कैंप में करीब 600 गांव वासियों ने निशुल्क कैंप स्वास्थ्य कैंप का लाभ उठाया। कैंप को सफल बनाने के लिए निम्न लोगों का निम्न लोगों का सहयोग रहा,  श्याम त्यागी, मां. जुगेंद्र त्यागी, अविनाश त्यागी, बॉबी त्यागी, सुशील कुमार,अंशुल त्यागी,मा. राजू त्यागी महिला महकार त्यागी , शर्मिष्ठा त्यागी और कृष्ण त्यागी (मीरपुर हिन्दु) और गांव के लोगों ने कैम्प को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग दिया।

You may have missed