June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सदर मेरठ में 1 जनवरी से 7 जनवरी तक चल रही श्रीमद् भागवत कथा

हिंद फोकस‌ न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सदर मेरठ में 1 जनवरी 20 25 से 7 जनवरी 20 25 तक चल रही श्रीमद् भागवत कथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में यह कथा कथा व्यास डॉ राम प्रकाश शास्त्री द्वारा की जा रही है श्रीमद् भागवत कथा का आज पांचवा दिन रहा कथा व्यास ने कहा संसार में फंसे हुए जो जीव इस घोर अज्ञान अंधकार से जाना चाहते हैं उनके लिए श्रीमद् भागवत कथा अदृतीय दीपक के समान उनके मार्ग को प्रकाशित करने वाला प्रशस्त करने वाला ज्योतिर्मय शास्त्र है। यह कथन रिसीवर के मुखारविंद से प्रकट हुई है जिन्हें व्यासों नारायण स्वयम माना गया है और शंकर अवतार श्री सुखदेव जी के मुख्य से गायी जाने के कारण और भी सुस्वादु हो गई सुस्वादु दो पदे पदे इसके विषय में स्वयं श्री भगवान ने ब्रह्मा से कहा है कि हे लोकेश जो प्राणी प्रतिदिन श्रीमद् भागवत महापुराण का पाठ करता है उसे एक एक अक्षर के साथ कपिला गाय दान देने का पुण्य प्राप्त होता है।

भगवान कहते हैं हे ब्रह्मा जी जो लोग श्रीमद् भागवत पुराण का भक्ति पूर्वक श्रवण करते हैं वह मुझे इस प्रकार अपने वशीभूत कर लेते हैं जिस प्रकार पतिव्रता नारी साधु हृदय रुपी पति को अपने वश में कर लेती है। फल की दृष्टि से इस महापुराण की बराबरी गंगा गया काशी पुरस्कार प्रज्ञा कोई भी तीर्थ नहीं कर सकते हैं जो प्राणी और समय में भागवत का एक वाक्य भी सुन लेते हैं उसे प्राणी पर प्रसन्न होकर भगवान उसे बैकुंठ धाम भेज देते हैं। जिसने सारी आयु में एक बार भी मन एकाग्र करके थोड़ा सा भी श्रीमद् भागवत प्रवचन रस रसामृत का सेवन नहीं किया उसका तो मनी संपूर्ण जीवन ही व्यर्थ चला गया।

अतः धर्म अर्थ काम मोक्ष की प्राप्ति हेतु सकाम भाव से या फिर प्रभु साक्षात्कार हेतु निष्काम भाव से यह कथा श्रवण करनी चाहिए। इस मौके पर सैकड़ो की तादात में महिला का पुरुष भक्तगण मौजूद रहे