जब आकांशा पुरी के साथ पवन सिंह ने किया डांस, मुंह बनाए देखते रह गए खेसारी
नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। दोनों के बीच गानों और ज्यादा फेमस होने को लेकर विवाद भी छिड़ चुका है लेकिन पवन सिंह हमेशा खेसारी को अपना छोटा भाई मानते हैं और वो कई बार इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह को देखकर खेसारी लाल यादव मुंह बना रहे हैं जबकि काजल राघवानी एंजॉय कर रही है, तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
खेसारी के चेहरे से हंसी गायब
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो साल बीते का है। वीडियो भोजपुरी सिने अवार्ड का है। वीडियो में स्टेज पर पवन सिंह आते हैं और उनके साथ आकांशा पुरी भी आती हैं। दोनों ही स्टेज पर आग लगा देते हैं और राजा रूठ जा ली गाने पर डांस करते हैं। इस दौरान सभी तो ताली और सीटी बजते हैं लेकिन खेसारी लाल यादव अजीब एक्सप्रेशन देते हैं। उनके चेहरे पर कोई खुशी नजर नहीं आती है। यूजर भी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि पवन सिंह को देखकर खेसारी का मुंह बन गया है।
आज आकांशा के साथ है खेसारी की जोड़ी
अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो खुद खेसारी लाल ही बता सकते हैं। लेकिन एक बात हम आपको बता देते हैं कि पवन सिंह के बाद अब आकाश पूरी खेसारी लाल यादव के साथ दिखती हैं। दोनों ने साथ में सॉन्ग किए हैं लेकिन दोनों का जिम वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों काफी नजदीक आकर बोल्ड एक्साइज करते दिखे थे। हालांकि खेसारी ने कहा था कि देखने वालों की नजर खराब है..हम तो सिर्फ वर्कआउट कर रहे थे।
