April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह का लुक देख मचला फैंस का दिल, पटना की लड़की ने दिया सरप्राइज

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार है। अक्षरा सिंह की लोकप्रियता का डंका यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में बजता है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज़ और वीडियोज शेयर करती रहती हैं ऐसे में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।

अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो पटना के जगुआर के लुक का है। तस्वीर में अक्षरा ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ रेड और ब्लैक चेक मिनी स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने हुडी कैरी की जिसके आगे के चेन खोल रखे हैं। खुले हल्के कर्ल बालों और न्यूड मेकअप के साथ ब्लैक शूज में अक्षरा का बेबाक अंदाज उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है।

बता दें कि आज अक्षरा सिंह के म्यूज़िक वीडियो पटना की जगुआर का टीजर रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर ख़ुद इसकी जानकारी दी है। अक्षरा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। अक्षरा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने नए गाने का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम है ”पटना की जग्गुआर” है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है।

गाने के बोल आशीष वर्मा ने लिखे है। ये गाना अक्षरा का बर्थडे स्पेशल सॉन्ग है। गाने का पोस्टर पहले ही आ चुका है और फैंस अक्षरा सिंह के इस गाने को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के लुक की भी बेहद तारीफ की जा रही है। नेटिजन को अक्षरा का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *