June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस मुख्यालय का चेंज हो गया एड्रेस, 24 अकबर रोड की जगह अब 9-A कोटला रोड होगा नया पता

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का पता आज से बदल गया है। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दिल्ली के 9-A कोटला रोड पर पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। कांग्रेस ने इसे इंदिरा भवन नाम दिया है। इससे पहले 47 साल से 24 अकबर रोड कांग्रेस के मुख्यालय का पता था। साल 1978 में कांग्रेस (आई) के गठन के बाद से अकबर रोड को मुख्यालय बनाया गया था। कांग्रेस के नए मुख्यालय का शिलान्यस साल 2009 में यूपीए सरकार के कार्यकाल में सोनिया गांधी ने किया था लेकिन इसके निर्माण में 26 साल से ज्यादा का समय लग गया।

कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय 6 मंजिल का बनाया गया है। इसका निर्माण बिलकुल कॉर्पोरेट ऑफिस की तरह से कराया गया है। इसमें सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अब कांग्रेस के सभी विंग्स के दफ्तर भी यहीं शिफ्ट कर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि अभी महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के दफ्तर अलग-अलग जगह हैं मगर अब कांग्रेस मुख्यालय की बिल्डिंग में ही इन सभी संगठनों के दफ्तर भी बनाए जाएंगे ताकि एक ही छत के नीचे सब काम हो सके। भले ही कांग्रेस का नया मुख्यालय बन गया हो मगर पार्टी पुराने दफ्तर को छोड़ेगी नहीं।

कांग्रेस को नए दफ्तर के लिए जो जमीन आवंटित की गई थी वो दीनदयाल मार्ग पर है जहां भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय बना हुआ है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार दीनदयाल मार्ग के बैक साइड पर बनाया है यही कारण है कि अब उसका एड्रेस कोटला मार्ग हो गया है। लगभग 25 साल पहले जब अकबर रोड पर कांग्रेस का मुख्यालय बनाया गया था तब पार्टी सत्ता में नहीं बल्कि विपक्ष में थी। आपातकाल के कारण इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी संभव नहीं लग रही थी ऐसे में 1980 में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।