April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कनाडा से आई चौंकाने वाली खबर के कारण उड़ी भारतीय एजेंसियों की नींद

           रविन्द्र बंसल प्रदेश प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़      कनाडा से आई चौंकाने वाली खबर के कारण उड़ी भारतीय एजेंसियों की नींद                                                                                               भारत से कनाडा पढ़ाई करने गए 20 हजार छात्रों नहीं है कोई अता-पता। एक रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के लिए स्टडी वीजा प्राप्त करने वाले लगभग 50,000 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनके संबंधित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नो-शो के रूप में चिह्नित किया गया। इनमें से करीब 20 हजार छात्र भारत से है।
बता दें कि भारत से प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में युवा स्टूडेंट वीजा लेकर कनाडा पढ़ाई करने जाते हैं। इनमें से कुछ छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस लौट आते हैं। और कुछ कनाडा में ही बस जाते हैं। हाल में ‘इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटीजनशिप कनाडा’ (आई आर सी सी) ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट दी है। जिससे दोनों देशों की एजेंसियों की नींद उड़ गई है।
आईआरसीसी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पढ़ाई करने कनाडा गए करीब 20 हजार भारतीय छात्र कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से गायब हैं। यह छात्र अपने कॉलेज या विश्वविद्यालयों में नो-शो’ के रूप में चिह्नित किए गए हैं। सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि कनाडा के लिए स्टडी वीजा प्राप्त करने वाले लगभग 50,000 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनके संबंधित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में “नो-शो” के रूप में चिह्नित किया गया था। इनमें से लगभग 20,000 छात्र भारत से थे।
आईआरसीसी ने जितने विदेशी छात्रों का कनाडा में पंजीकरण किया था, उनमें से गायब छात्रों का संख्या 6.9 प्रतिशत थी। यह आंकड़े एक प्रोग्राम के माध्यम से प्राप्त किए गए। यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके द्वारा शैक्षणिक संस्थानों को अध्ययन परमिट शर्तों के पालन को सत्यापित करने के लिए एक वर्ष में दो बार एडमिशन लेने वाले छात्रों की रिपोर्ट देनी होती है।
जानकारी के अनुसार मार्च और अप्रैल 2024 के दौरान, शैक्षणिक संस्थानों ने 144 देशों के छात्रों के बारे में आईआरसीसी को रिपोर्ट दी जिसके मुताबिक भारत से गए 3,27,646 छात्रों के रिकॉर्ड सही पाया गया। जबकि 19,852 का कोई पता नहीं चला सका।
कनाडाई इमिग्रेशन के विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश भारतीय छात्र जो अपने संस्थानों में नहीं आए, वे संभवतः कनाडा में ही हैं। और स्थायी निवास पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले पर भारतीय एजेंसियों की भी लगातार नजर रखे हुए है। पिछले महीने, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा था कि वह कनाडा की सीमा से भारतीयों की तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुछ कनाडाई कॉलेजों और कुछ भारतीय संस्थाओं की कथित संलिप्तता की जांच कर रही है। कनाडा में अपनी पढ़ाई जारी रखने के बजाय, कुछ छात्र कथित तौर पर अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में घुस गए थे। इस रिपोर्ट को लेकर भारतीय एजेंसियां काफी गंभीर है और पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।