March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस विधायक ने पीएम को चिट्ठी लिखकर 2000 और 500 नोट से महात्मा गांधी की फोटो हटाने की मांग की

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के एक विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गये एक पत्र के जरिये मांग की है कि 2000 और 500 के नोट से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो हटा ली जाए। इसके पीछे विधायक ने तर्क भी दिया है कि वे पीएम मोदी से ऐसा मांग क्यों कर रहे हैं। राजस्थान के सांगोद से विधायक और कांग्रेस नेता भरत सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने मांग की है कि 500 और 2000 रुपये के नोट से गांधी जी के फोटो को हटाया जाना चाहिए। विधायक ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा है कि इन्हीं नोटों का उपयोग रिश्वत लेनदेन के लिए किया जाता है। डांस बार और शराब पार्टी में भी इन नोटों का उपयोग किया जाता है इससे गांधी जी अपमान होता है।

कांग्रेस विधायक ने की पीएम मोदी से मांग 
आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी को लिखे गये पत्र में कहा है कि पिछले साढ़े सात दशक में देश में व्यापक विकास हुआ है। गांधी जी सत्य के प्रतीक हैं। 500-2000 के नोट का इस्तेमाल भ्रष्टाचार के लिए किया जा रहा है। एनसीबी अपना काम कर रही है लेकिन गांधी जी के फोटो वाली नोटों का इस्तेमाल भ्रष्टाचार में होता है तो ये गांधी जी का अपमान है। उन्होंने लिखा कि जनवरी 2019 से लेकर अभी 31 दिसंबर 2020 तक 616 ट्रेप के मामले दर्ज किये गये। औसतन दो केस प्रतिदिन राजस्थान में सामने आते हैं। ट्रेप केस में रिश्वत नगद में ली जाती है। इस तरह की रिश्वत में बड़े नोट (500और 2000) के नोट ज्यादा काम आते हैं। जिसपर गांधी जी का चित्र होता है ऐसे में गांधी जी के सम्मान की जगह उनका अपमान होता है

शराब पार्टी और बार में बौछार करने के लिए होता है बड़े नोटों का इस्तेमाल 

कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कहा कि छोटे नोट (10,20,50,100,200) पर गांधी जी की तस्वीर ठीक है क्योंकि छोटे नोट ज्यातर गरीबों के काम आते हैं। गांधी जी ने गरीब लोगों के बीच में ही काम किया था। इतना ही नहीं, भरत सिंह ने कहा कि गांधी जी के चित्र वाले 500,2000 वाले नोटों का दुरूपयोग शराब पार्टी, बार या फिर अन्य पार्टियों में नाचने वाले लोगों पर बौछार के लिए किया जाता है। इससे गांधी जी का अपमान होता है। कांग्रेस विधायक ने सुझाव देते हुए कहा कि 500,2000 वाले नोटों पर गांधी जी के चित्र की जगह सिर्फ उनके चश्मे से भी काम चला सकते हैं। विधायक ने पीएम मोदी को लिखे गय पत्र में आग्रह करते हुए कहा है कि महात्मा गांधी की 152वीं वर्षगाँठ और देश की 75वीं स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर इस शुभ कार्य को किया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *